फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Viral video calling PM abusing youth

पीएम को युवक अपशब्द कहते वीडियो वायरल

Wed, 18 Aug 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Viral video calling PM abusing youth
अमेठी। सोशल मीडिया पर बुुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहते एक वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने वाली मांग की बाढ़ सी आ गई। वीडियो देखते ही पुलिस सक्रिय हुई तो वायरल वीडियो पुराना निकला।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर एक युवक कानों में लीड लगाकर उनके विदेश जाने व अन्य कार्यों को लेकर अभद्र भाषा में टिप्पणी कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक एवं मंडल अध्यक्ष आदि से सोशल मीडिया के माध्यम से कार्रवाई किए जाने की मांग उठाने लगे। वायरल वीडियो की भनक लगते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

पुलिस की पड़ताल में युवक की पहचान थाना क्षेत्र के गांव रघईपुर निवासी विजय श्याम यादव ऊर्फ दादा (वर्तमान में वार्ड नंबर 32 से जिला पंचायत सदस्य) के रूप में हुई। पहचान होते ही प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह युवक के घर पहुंच गए और उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि यह वीडियो पुराना है जिसके संबंध में सात सितंबर वर्ष 2018 को केस भी दर्ज हुआ था और वह जेल भेजा गया था। जहां से वह जमानत पर बाहर है। कोतवाल ने दर्ज मुकदमे के बारे में थाने से जानकारी की तो उसकी बात सही निकली। कोतवाल ने बताया कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट उनकी ओर से उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed