Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A person is defined by their values.

Amethi News: संस्कारों से होती है मनुष्य की पहचान

Thu, 26 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 26 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
A person is defined by their values.
.भेटुआ ब्लॉक के बंदोइया गांव में श्रीमद्भागत कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत- आयोजक
अमेठी सिटी। मनुष्य की पहचान उसके धन, पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार और संस्कारों से होती है। मधुर वाणी, विनम्रता और दूसरों के प्रति सम्मान का भाव व्यक्ति को समाज में अलग पहचान दिलाता है। अहंकार रिश्तों में दूरियां बढ़ाता है, जबकि प्रेम और सदाचार लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं। जीवन को सुखमय बनाने के लिए व्यक्ति को अपने व्यवहार में बदलाव लाना चाहिए। ये बातें बुधवार को भेटुआ ब्लॉक के बंदोइया गांव में आयोजित भागवत कथा में प्रवाचक ने शिवेश शास्त्री ने कहीं।
विज्ञापन


प्रवाचक ने कहा कि परिवार समाज की सबसे छोटी और महत्वपूर्ण इकाई है। इसकी मजबूती आपसी विश्वास, प्रेम और सहयोग पर निर्भर करती है। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने के बजाय एक-दूसरे की भावनाओं को समझना चाहिए। किसी की बात बुरी लगने पर भी संयम बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वाणी मनुष्य का सबसे प्रभावशाली माध्यम है। मीठे बोल बिगड़े रिश्तों को भी सुधार सकते हैं, जबकि कटुवचन अपनों के बीच दूरी पैदा कर देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार केवल धार्मिक प्रवचन सुनने से नहीं आते, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारना पड़ता है। माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान, जरूरतमंदों की मदद और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही सच्चा सदाचार है। युवाओं को भी आधुनिक जीवनशैली के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूसरों की गलतियां निकालने के बजाय व्यक्ति को पहले अपने आचरण में सुधार करना चाहिए। श्रद्धालुओं से भागवत कथा के संदेशों को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। कहा कि सेवा, क्षमा, दया और विनम्रता से मन को शांति मिलती है। इस मौके पर मुख्य यजमान उमेश चंद्र त्रिपाठी, शीला त्रिपाठी, अभिषेक कुमार त्रिपाठी, ज्योति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed