फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uproar over allegations of changing name and setting up shop

Amethi News: नाम बदलकर दुकान लगाने के आरोप पर हंगामा

Sun, 11 Jan 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 11 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Uproar over allegations of changing name and setting up shop
अमेठी। कस्बे के रामलीला मैदान में शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक मुस्लिम युवक पर हिंदू नाम और भगवा रंग का दुरुपयोग कर रोल-बिरयानी की दुकान संचालित करने का आरोप लगा। आरोप सामने आते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन




भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी ने मामले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हिंदू नाम और भगवा रंग का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने वास्तविक नाम का पोस्टर लगाकर ही दुकान संचालित करे, अन्यथा विरोध और तेज किया जाएगा। इसी दौरान दुकानदार पर युवतियों से छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए गए।
विज्ञापन



आरोपों से नाराज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बर्तन जमीन पर फेंक दिए और दुकानदार से तत्काल दुकान हटाने को कहा। उन्होंने कहा कि जब तक वास्तविक नाम नहीं लगाया जाएगा, तब तक दुकान नहीं लगाने दी जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह ने कहा कि कुछ लोग हिंदू नाम और भगवा रंग का सहारा लेकर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस-प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस भेजी गई। शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed