फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Unconscious hawker taken to hospital, two suspects ran away with his purse

Amethi News: बेहोश फेरीवाले को अस्पताल पहुंचा उसका पर्स लेकर भागे दो संदिग्ध

Wed, 01 Jan 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 01 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Unconscious hawker taken to hospital, two suspects ran away with his purse
जगदीशपुर (अमेठी)। सीतापुर के एक फेरीवाले को बेहोशी की हालत में जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार शाम को भर्ती कराकर दो लोग संदिग्ध हालात में उसका पर्स लेकर भागने लगे। यह देख उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही कंबल व्यवसायी के साथी को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए लोग व बेहोश कारोबारी आपस में साथी हैं।
विज्ञापन




सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र स्थित इटारी गांव निवासी दीपू वर्मा साथियों के साथ जगदीशपुर के श्रीरामगंज चौराहे के पास किराए के मकान में रहते हैं। यहां रहकर वह फेरी लगाकर कंबल बेचते हैं। मंगलवार सुबह साइकिल से कंबल बेचने निकले थे। फेरी करने के बाद मंगलवार शाम वह बेहोशी की हालत में जामो थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर के पास सड़क किनारे पड़े थे। बताते हैं कि दो लोगों ने इनको ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां भर्ती करवाने के बाद दोनों लोग व्यापारी का पर्स लेकर भागने लगे।
विज्ञापन




यह देखकर स्वास्थ्य कर्मियों ने दौड़ा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना के बाद व्यापारी के सहयोगी मोबीन पहुंचे। मोबीन ने बताया कि साइकिल व कंबल की गठरी मिली है। दीपू के होश में आने के बाद पूरे मामले की जानकारी हो पाएगी। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि यह सभी लोग आपस में साथी हैं। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed