{"_id":"6aea467ba4511460a6062caf","slug":"two-cunning-brothers-arrested-in-an-encounter-amethi-news-c-96-1-ame1002-179680-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मुठभेड़ में शातिर दो सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मुठभेड़ में शातिर दो सगे भाई गिरफ्तार
Wed, 04 Nov 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी।
अमेठी सिटी। दिन में घरों की रेकी कर रात में चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को शिवरतनगंज पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। कुकहा रामपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अयोध्या जिले के कुमारगंज क्षेत्र के इटौंजा निवासी वकील उर्फ सेनापति के पैर में गोली लगी। उसका भाई चांद मोहम्मद उर्फ बादशाह भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत शिवरतनगंज एसओ दयाशंकर मिश्र पुलिस टीम के साथ कुकहा रामपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पीछे बैठे वकील के पैर में गोली लगी।
बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और चालक का पैर उसमें फंस गया। पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस ने जेवर, तमंचा, कारतूस और 15 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में दोनों ने बाजार शुकुल और शिवरतनगंज क्षेत्र में चोरी की दो वारदात स्वीकार की। करीब 15 दिन पहले बाजार शुकुल के नेवाजगढ़ कैथन मजरे अहमदपुर में एक घर में नकब लगाकर जेवर और नकदी चोरी की थी।
विज्ञापन
चार जिलों में दर्ज हैं 33 आपराधिक अभियोग
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वकील उर्फ सेनापति के खिलाफ अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर और बाराबंकी में चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 33 आपराधिक अभियोग दर्ज हैं। उसके भाई चांद मोहम्मद उर्फ बादशाह के खिलाफ अमेठी, बाराबंकी और अयोध्या में चोरी, आर्म्स एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम समेत आठ अभियोग दर्ज हैं। घायल वकील को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।