{"_id":"6aea45b2f4171a45680ab9b5","slug":"a-15-km-road-will-be-constructed-at-a-cost-of-127-lakh-amethi-news-c-96-1-ame1008-179720-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 127 लाख की लागत से बनेगी डेढ़ किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 127 लाख की लागत से बनेगी डेढ़ किमी सड़क
Wed, 04 Nov 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
डामरीकरण के लिए प्रस्तावित जामों स्थित सूरतगढ़-सम्भई संपर्क मार्ग।
अमेठी सिटी। जामों ब्लॉक की ग्राम पंचायत जनापुर में बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। सूरतगढ़-सम्भई संपर्क मार्ग से पूरे हुसैनी होते हुए पूरे दाऊद तक 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 127 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। सड़क बनने से पूरे दाऊद, पूरे हुसैनी और रुद्रगढ़ के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
अभी यह रास्ता कच्चा और गड्ढों से भरा है। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है। इससे लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। ग्रामीण नन्हें ने बताया कि सड़क खराब होने से गांव से बाहर निकलने में काफी दिक्कत होती है। बारिश में रास्ते पर पानी भरने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। रुखसार अहमद ने कहा कि बच्चों को स्कूल और कॉलेज जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क ठीक हो जाने से उनकी आवाजाही आसान होगी।
महबूब खान ने बताया कि बाजार और अस्पताल पहुंचने के लिए ग्रामीणों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों को परेशानी होती है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए 127 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।