फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shuttle Express brakes jam; smoke rises from wheels

Amethi News: शटल एक्सप्रेस का ब्रेक चिपका, पहिये से उठा धुआं

Wed, 04 Nov 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 04 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shuttle Express brakes jam; smoke rises from wheels
जगदीशपुर। वाराणसी से लखनऊ जा रही शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक स्लीपर कोच के पहिये का ब्रेक चिपकने से मंगलवार सुबह धुआं निकलने लगा। कोच में धुआं और तेज गंध फैलने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने इसकी जानकारी चालक और गार्ड को दी। इसके बाद ट्रेन को मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर रोककर तकनीकी जांच कराई गई।
विज्ञापन


लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड पर मुसाफिरखाना स्टेशन के पास मंगलवार सुबह यह घटना हुई। ट्रेन सुबह 8:59 बजे स्टेशन पहुंची, जहां उसे रोक दिया गया। चालक और गार्ड ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। इसके बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और संबंधित कोच के पहिये व ब्रेक की जांच की।
विज्ञापन


जांच में ब्रेक चिपकने से खराबी आने की पुष्टि हुई। कर्मचारियों ने तकनीकी खराबी दूर करने के बाद सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक जांच की। इस दौरान कोच में सवार यात्री ट्रेन के दोबारा चलने का इंतजार करते रहे। स्टेशन अधीक्षक मुसाफिरखाना अमित शुक्ला ने बताया कि स्लीपर कोच का ब्रेक चिपकने से पहिये से धुआं निकलने लगा था। ट्रेन सुबह 8:59 बजे से 9:06 बजे तक स्टेशन पर खड़ी रही। तकनीकी खराबी दूर करने और सुरक्षा संबंधी जांच पूरी होने के बाद सुबह 9:07 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed