फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two buses collided on Tanda-Banda highway, nine passengers injured

Amethi News: टांडा-बांदा हाईवे पर भिड़ीं दो बसें, नौ यात्री घायल

Sat, 17 Jan 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two buses collided on Tanda-Banda highway, nine passengers injured
फुरसतगंज कस्बे में खड़ी क्षतिग्रस्त बस। -संवाद
फुरसतगंज। टांडा-बांदा हाईवे पर कस्बे में शुक्रवार सुबह निजी बस और परिवहन निगम की बस में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में निजी बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दवा देकर घर भेज दिया। परिवहन निगम की बस में बैठे यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन




निजी बस जायस कस्बे से सवारी लेकर रायबरेली की ओर जा रही थी। सुबह घने कोहरे के बीच आगे चल रही परिवहन निगम की बस से पीछे से निजी बस टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि निजी बस में बैठे कई यात्री अपनी सीट से नीचे गिर पड़े। कुछ यात्रियों के हाथ, पैर और सिर में चोटें आईं। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन



बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और मदद करने लगे। परिवहन निगम के बस चालक ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। निजी बस चालक भी दुर्घटना में घायल हो गया, जो हादसे के बाद भाग निकला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



निजी बस में सवार सुशीला (34) निवासी पूरे फत्ते बहादुरपुर, रोशनी (23) निवासी बेरारा, फूलमती (30) निवासी मौलवी खुर्द, रूपनाथ

(35) निवासी जायस, अक्सर अली (40) निवासी घुरुवारा रायबरेली, अभिषेक (28) निवासी नयापुरवा जायस, गुड्डन (42) निवासी पूरे लाला अशरफपुर नसीराबाद, रामबहादुर (65) निवासी पूरे मियां नसीराबाद और भीम पटेल (28) निवासी पूरे नया नसीराबाद घायल हो गए।

थाना प्रभारी नंद हौसिला यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि निजी बस परिवहन निगम की बस में पीछे से टकरा गई। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed