फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two brothers went down the well to save the goat, one died

Amethi News: बकरी को बचाने कुएं में उतरे दो सगे भाई, एक की मौत

Fri, 01 Aug 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two brothers went down the well to save the goat, one died
आमिर के गमगीन परिवारजन व रिश्तेदार।
जगदीशपुर (अमेठी)। बकरी को बचाने कुएं में उतरा युवक जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। जब उसे बचाने बड़ा भाई उतरा तो वह भी बेहोश हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने दोनों को कुएं से निकालकर ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां बड़े भाई को चिकित्सक ने मृत घाेषित कर दिया।
विज्ञापन




कमरौली के सिंदुरवा मजरे पूरे छिटई गांव में बृहस्पतिवार दोपहर मोहम्मद आमिर (26) की बकरी घर के पास पुराने कुएं में गिर गई। आमिर का छोटा भाई फरहान (16) रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। उसने रस्सी के सहारे बकरी को कुएं से बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद जहरीली गैस की चपेट में कुएं में गिरकर बेहोश हो गया। उसकी हालत देख आमिर बिना रस्सी का सहारा लिए कुएं में उतरने लगा, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह आधी ऊंचाई से कुएं में गिर गया। कुछ ही देर में वह भी अचेत हो गया।
विज्ञापन



कुएं के पास मौजूद ग्रामीण यह सब देख घबरा गए और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन अधिकारी ओपी सिंह अपनी टीम के साथ कुछ ही देर में गांव पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को कुएं से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से दोनों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने मोहम्मद आमिर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरहान का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि कुएं में जहरीली गैस की वजह से आमिर की मौत होने की बात सामने आई है। घटना की जांच की जा रही है।




पिता को लगा सदमा, मां हुई बेसुध

जगदीशपुर (अमेठी)। आमिर की मौत की खबर सुनकर मां गुलनाज अचेत हो गईं। पिता मोहम्मद अतीक की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। उन्होंने कहा कि जिसे गोद में खिलाया, आज उसकी अर्थी को कंधा देना पड़ रहा है। पांच भाइयों में आमिर सबसे बड़ा था। भाई नूरुद्दीन, अयाज और फैज ट्रॉमा में भर्ती फरहान की हालत में सुधार के लिए दुआ कर रहे थे। बहनों तस्मीन और शहर बानो भी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। आमिर की पत्नी अंजुम का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed