{"_id":"65848d5546a353687903a04a","slug":"truck-crushes-youth-riding-bike-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-10814-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
Fri, 22 Dec 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के कालिकन चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ पु़लिस को तहरीर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भेटुआ निवासी रंजीत कुमार कश्यप का पुत्र राज कश्यप (21) शटरिंग में मजदूरी का काम करता था। बुधवार को संग्रामपुर के घीसकपुरवा में शटरिंग लगाने गया था। रात होने से वह वहीं पर रुक गया था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने एक अन्य साथी के साथ घर आ रहा था। कुछ देर आने के बाद पता चला कि मोबाइल कार्यस्थल पर छूट गया है।
राज ने साथी को रास्ते में उतारकर वह मोबाइल लाने वापस जा रहा था। तभी कालिकन चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राज ट्रक के नीचे आ गया। घटनास्थल पर ही मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक श्री राम ने बताया कि मृतक के पिता रंजीत कश्यप की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मेरे लाल का जगा दो ...
- राज कश्यप अपने घर का इकलौता था। पिता पिता रंजीत कश्यप भी मजदूरी करते हैं। उनके पास कोई भूमि नहीं है। एक 18 वर्षीय पुत्री काजल है। राज पिता और परिवार का सहारा बना था। बहन की शादी के लिए मजदूरी कर रहा था। घटना में इकलौते पुत्र की मृत्यु के बाद जहां घर का चिराग बुझ गया है।
- मां गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बस एक ही रट लगाए थी कि मेरे लाल को जगा दो, अभी तक वह सो रहा है। दादी भी बिलख-बिलख कर रो रही थी। हर किसी की आंखें नम थी।