{"_id":"690e4ab7c265ccd9cb0da210","slug":"truck-breaks-railway-signal-and-falls-into-ditch-driver-and-helper-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-151826-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रेल सिग्नल तोड़कर गड्ढे में गिरा ट्रक, चालक व खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रेल सिग्नल तोड़कर गड्ढे में गिरा ट्रक, चालक व खलासी घायल
Sat, 08 Nov 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर सहजीपुर रेलवे फाटक मोड़ के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक रेलवे ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक में लदी चूनी की बोरियां फटने से नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े चार बजे अमेठी से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा ट्रक सहजीपुर फाटक के पास चालक को नींद आने से अनियंत्रित हो गया। ट्रक सिग्नल पोल तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक लवकुश पटेल और खलासी शत्रुघ्न पटेल घायल हो गए। बताया गया कि ट्रक सिंगल रोलर फ्लोर मिल का था, जो जायस से भदोही चूनी लेकर जा रहा था।
हादसे में कई बोरियां फटकर सड़क पर बिखर गईं। खलासी शत्रुघ्न ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। आरपीएफ चौकी प्रभारी अमेठी जगमोहन बिंदी ने बताया कि सहजीपुर रेलवे फाटक पर ट्रक ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर गड्ढे में गिरा था। ट्रक चालक लवकुश पटेल को पकड़कर चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि रेल सिग्नल को नुकसान होने से ट्रेनों की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।