{"_id":"689b88fafa39d6690c0c86b3","slug":"tricolor-spreading-colors-everywhere-amethi-news-c-96-1-ame1002-146475-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चहुंओर रंग बिखेर रहा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चहुंओर रंग बिखेर रहा तिरंगा
Wed, 13 Aug 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी शहर में झंडे की खरीदारी करती युवतियां। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। स्वतंत्रता दिवस करीब आते ही शहर से लेकर गांव तक उल्लास का माहौल है। बाजार, गांव, गली, मोहल्ला...चहुंओर तिरंगा ही नजर आ रहा है। छोटे-बड़े हर उम्र के लोग झंडा, बैज, रिस्टबैंड, कैप खरीदने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं। सरकारी कार्यालय, विद्यालय, सामाजिक और व्यापारिक संगठन हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय हैं, जिससे तिरंगे की मांग और बढ़ गई है।
गौरीगंज, अमेठी, जायस और जगदीशपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों के अलावा सड़क किनारे अस्थायी स्टॉल भी सज गए हैं। दुकानदारों के मुताबिक झंडों की कीमत 10 रुपये से 300 रुपये तक है। बड़े आकार के झंडे 300 से 700 रुपये तक बिक रहे हैं। बच्चों के बीच तिरंगा बैलून की लोकप्रियता सबसे अधिक है।
इसके अलावा तिरंगे बैज, रिबन, हेयरबैंड, टी-शर्ट, की-रिंग और हैंड बैंड भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। तिरंगा गमछा और पगड़ी भी इस बार खूब खरीदी जा रही है। तिरंगा रंग के ब्रेसलेट की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। दुकानदार आशीष पांडेय बताते हैं कि इस बार खरीदारों की संख्या पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ी है और कारोबार लगभग डेढ़ गुना हो गया है।
विज्ञापन
विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर हैं। बच्चों को गीत, नृत्य और भाषण का रोजाना अभ्यास कराया जा रहा है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को आकर्षित करने के लिए तिरंगे रंग के कपड़े, आभूषण और अन्य सजावटी सामान की मांग भी बढ़ी है। प्रमुख स्थानों पर तिरंगे की थीम पर सजे स्टॉल राहगीरों का ध्यान खींच रहे हैं। ग्राहक अपनी पसंद का सामान लेकर घर लौटते समय देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहे हैं।
सामग्री और कीमत
तिरंगा गमछा 20 से 100 रुपये
तिरंगा पगड़ी 180 रुपये
हैंड बैंड पांच से 20 रुपये
गर्ल हेयर बैंड 10 रुपये
तिरंगा बैज 10 से 30 रुपये
तिरंगा झंडा 10 से 700 रुपये
कैप 20 से 50 रुपये