फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Timely justice possible due to better coordination between bar and bench

Amethi News: बार-बेंच के बेहतर तालमेल से समय से न्याय संभव

Sat, 06 Jan 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Timely justice possible due to better coordination between bar and bench
अमेठी सिटी। बार बेंच के बेहतर तालमेल से ही समय से न्याय सम्भव होता है। देर से मिलने वाले न्याय से कई नुकसान हो जाते हैं। ऐसे में समय से मिला न्याय ही उचित समाधान है।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कही। डीएम ने कहा कि पीड़ित की समस्याओं का निस्तारण व न्याय दिलाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने सेंट्रल बार की निवर्तमान कार्यकारिणी के विगत एक वर्ष के दौरान सहयोग की चर्चा करते हुए कहा कि सबके सहयोग से ही पिछले एक साल के दौरान काफी संख्या में पुराने वादों का निस्तारण राजस्व और चकबंदी न्यायालयों में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने आने वाले समय में बार बेंच के बेहतर तालमेल के लिए आह्वान किया और नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। भाजपा के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने बार-बेंच के तालमेल व काम करके वादकारी को समय से न्याय दिलाने की अपील की।


इनसेट
इन्होंने ली शपथ
- शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष श्रीराम सरोज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आगामी कार्यकाल के दौरान बार बेंच के बेहतर समन्वय के साथ अधिकतम न्यायिक कार्य करने का आश्वासन देते हुए विशेष परिस्थितियों को छोड़कर न्यायिक कार्य से विरत न होने की बात दोहराई।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य वादकारी का हित है और वादकारी को त्वरित न्याय की आवश्यकता होती है इसलिए हमें लगातार न्यायिक कार्य में सहयोग करने की जरूरत है। महासचिव मोहम्मद इस्लाम समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। संचालन एसोसिएशन के प्रवक्ता शीतला मिश्रा ने किया।




यह रहे मौजूद

समारोह में उप निदेशक चकबंदी, एसओसी केलकर सिंह, सीओ चकबंदी गौरीगंज, नायब तहसीलदार राजबहादुर वर्मा व अनुश्री त्रिपाठी, अधिवक्ता उच्च न्यायालय उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, शासकीय अधिवक्ता सुल्तानपुर कालिका प्रसाद मिश्र, तहसील बार सलोन के अध्यक्ष संजय सिंह, तहसील बार मुसाफिरखाना के अध्यक्ष विन्देश्वरी प्रसाद मिश्र, महासचिव राजेश सिंह, अंजनी कुमार मिश्र, सुशील कुमार मिश्र, पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के के सिंह, तहसील बार तिलोई के अध्यक्ष दलजीत सिंह, महासचिव श्रीकांत उपाध्याय, उमाकांत शुक्ल, मो. जाकिर, लालू शुक्ला, तहसील अमेठी बार के अध्यक्ष शिवमूर्ति तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, गिरजाशंकर शुक्ल, धर्मेंन्द्र नाथ शुक्ल, सेण्ट्रल बार की एल्डर्स कमेटी के अमर बहादुर सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, पवन कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश तिवारी, सुशील तिवारी, संजय सिंह हरीराम तिवारी, सुरेंद्र सिंह, हाजी मो.सुल्तान,गोबिंद सिंह, त्रियुगीनारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed