फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   three arrest

सराफा दुकान में हुई चोरी का खुलासा

Sat, 25 Apr 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
three arrest
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में नौ मार्च की रात सराफा दुकान में हुई चोरी में शामिल तीन बदमाशों को जगदीशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किए गए आभूषण तथा 2,250 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मुखबिर ने जगदीशपुर पुलिस को शुक्रवार सुबह 11.30 बजे चोरी के माल के साथ तीन बदमाशों के मौजूद होने की सूचना दी। इस पर सक्रिय पुलिस ने कस्बा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के समीप से एक बाइक पर सवार तीन लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान पीपरपुर थाना क्षेत्र के घुरहा निवासी धीरज यादव, कोतवाली देहात जिला सुलतानपुर के गांव उदरा निवासी दशरथ तथा स्थानीय थाना क्षेत्र के हकीम मोहल्ला निवासी गौस मोहम्मद के रूप में हुई।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान धीरज के पास मिली एक प्लास्टिक की थैली से तीन अंगूठी, पांच बिछिया नई, सात बिछिया पुरानी, एक टप्स, एक हजार नगद तथा दशरथ के पास से तीन अंगूठी, पांच बिछिया नई तथा सात बिछिया पुरानी, एक अंगूठी पुरानी, एक हजार नगद व गौस मोहम्मद के पास से तीन अंगूठी नई, छह बिछिया नई व सात बिछिया पुरानी तथा 250 रुपये नगद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने 8 मार्च की रात रानीगंज के वारिशगंज रोड पर स्थित संतोष कुमार की सराफा की दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed