फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Theft, jewelery and cash looted at five places in one night

Amethi News: एक ही रात में पांच स्थानों पर चोरी, जेवर व नकदी उड़ाई

Thu, 05 Sep 2024 04:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 05 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Theft, jewelery and cash looted at five places in one night
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी
सिंहपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात चोरी की पांच वारदातों को अंजाम दिया।चोरों ने पांचों स्थानों से जेवर, नकदी सहित करीब सात लाख का माल उड़ा दिया। बुधवार की सुबह घटनाओं की जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव निवासी राज बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने परिवार के साथ सो गया। सुबह उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। खिड़की से बाहर निकले तो घर घर में सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी टूटी हुई थी। जांच की तो पता चला कि चोरों ने नकदी सहित करीब छह लाख का माल पार कर दिया है।
विज्ञापन

चोरों ने गांव के ही राजू पासी की रखी पान की गुमटी को तोड़ दी। उसमें रखा पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट आदि हजारों का माल पार कर दिया। इसके अलावा मठ गांव निवासी राम गुलाम के घर का पीछे के दरवाजा के किवाड़ तोड़कर चोर घर में घुसे। चोरों ने यहां से भी 15 हजार नकदी, जेवर आदि उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के पूरे कुम्हारन मजरे टिकरी गांव निवासी राम दयाल के घर के पिछले दरवाजे की कुंडी निकाल कर चोर जेवर समेत पांच हजार की नगदी चोरी कर ले गए। क्षेत्र के मिर्जागढ़ मजरे कुकहा रामपुर के सुनील प्रजापति के घर में घुस कर चोरों ने जेवर, 30 हजार की नकदी आदि पार कर दी। दावा किया जा रहा है कि चोरों ने पांचों स्थानों से करीब सात लाख का माल पार कर दिया है।
पीड़ितों ने थाने में सूचना दी है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद राय ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को जांच में मिले सुराग
जांच करने पहुंची पुलिस को बहादुरगंज गांव से कुछ अहम सुराग व साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन्हीं साक्ष्यों को आधार पर बना कर जांच कर रही है। ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि चोरों ने कुछ ऐसे सुराग व साक्ष्य छोड़े हैं। जिनसे आरोपियों के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है।

दो घरों से पार चार मोबाइल और नकदी चोरी
अमेठी सिटी। गौरीगंज कोतवाली इलाके के एक गांव में चार घरों से चोरों ने चार मोबाइल व पांच हजार की नकदी पार कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरीगंज इलाके के गुलरा मजरे सरांय भागमानी गांव निवासी नंद कुमार व शिवकुमार ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि चोरों ने रात में उनके घर में धावा बोल दिया। इसके बाद चोरों ने दोनों घरों से चार मोबाइल व पांच हजार की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed