{"_id":"6aa99f2522dfb7783606a45d","slug":"ultrasound-machine-out-of-order-testing-stalled-amethi-news-c-96-1-ame1008-175744-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, जांच ठप
Wed, 16 Sep 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन। -संवाद
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी आने से मंगलवार को जांच ठप रही। तय तारीख पर जांच कराने पहुंचे मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। दो दिन में दूसरी बार मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई। अस्पताल में रोज औसतन 80 से 90 मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच होती है।
अमेठी निवासी कृष्णा देवी मंगलवार को तय तारीख पर अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचीं। मशीन खराब होने की जानकारी मिलने पर उन्हें बिना जांच कराए लौटना पड़ा। सावित्री ने बताया कि निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचने के बाद मशीन खराब मिली। अब दोबारा तारीख लेकर जांच कराने आना पड़ेगा। उनके साथ आईं कई अन्य महिलाएं भी मायूस होकर लौट गईं। इससे पहले शनिवार को भी मशीन खराब हुई थी।
मरम्मत के बाद सोमवार को जांच शुरू हुई। कुछ मरीजों की जांच हुई। मंगलवार को फिर तकनीकी खराबी आ गई। इससे गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ी। जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 80 से 90 मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच होती है। इनमें गर्भवती महिलाओं के अलावा चिकित्सकों की सलाह पर जांच कराने वाले मरीज भी शामिल होते हैं। मशीन खराब होने से सभी को परेशानी हुई। मशीन खराब होने की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने संबंधित कंपनी को सूचना दी। तकनीकी खामी दूर कराने की कवायद शुरू की गई।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आई है। संबंधित कंपनी को सूचना दी गई है। मरम्मत के बाद जल्द जांच सुविधा शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।