फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The victim staged a sit-in protest with his family in front of the CO office

Amethi News: सीओ कार्यालय के सामने पीड़ित ने परिजनों संग दिया धरना

Fri, 04 Apr 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 04 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The victim staged a sit-in protest with his family in front of the CO office
 अमेठी तहसील परिसर में धरने पर बैठे पीड़ित। -संवाद
अमेठी। रायपुर फुलवारी के रहने वाले अब्दुल हकीम ने मारपीट का केस दर्ज नहीं होने से खफा होकर बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय के सामने परिजनों संग धरना दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में पत्नी व बेटे को चोट लगने के बाद पुलिस उनके मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करने के बजाय विपक्षियों को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन



परिजनों संग सीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अब्दुल हकीम के मुताबिक पड़ोसी लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं। 26 मार्च को उनके घर में घुसकर पत्नी नन्ही व बेटे की पिटाई कर दी। इससे बेटे का हाथ फ्रैक्चर हो गया। इतना ही नहीं मारपीट के बाद घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी निकाल लिया। जब वह शिकायत करने कोतवाली पहुंचे तो उन पर ही केस दर्ज कर उन्हें थाने में बिठा लिया गया। कहा कि पुलिस उनकी तहरीर पर केस दर्ज करने के बजाय विपक्षियों को बचाने में जुटी है।
विज्ञापन



पीड़ित परिवार के धरने पर बैठने के बाद सीओ मनोज कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। सीओ से पीड़ित ने उन पर दर्ज फर्जी केस वापस लेकर मामले की जांच करने, उनकी तहरीर पर केस दर्ज करने की बात कही। सीओ ने पीड़ित को मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। सीओ ने बताया कि इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर केस दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed