फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ..The thumb is not matching, there is a big problem.

Amethi News: .. अंगूठा मेल नहीं खा रहा, बड़ी दिक्कत है

Sun, 12 Nov 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 12 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
..The thumb is not matching, there is a big problem.
अमेठी। गौरीगंज कोतवाली के पास से गुजर रहे करीब 62 साल के राम चंदर काफी परेशान थे। कुछ बुदबुदाते हुए हाथ में थैला लेकर जा रहे थे। क्या हुआ दादा पूछने पर कहा कि का बताई, सवेरे से आई गयन रहा, सिलिंडर के लिए आधार सही करवाय कय रहा। तीन-चार बार अंगूठा लगायन लेकिन, मिलतय नाही हय। अब दिवाली बाद देखय का कहिन हय।यह समस्या किसी एक की नहीं बल्कि आधार कार्ड सत्यापन के दौरान अंगूठा मैच न खाने वाले उज्ज्वला रसोई गैस कनेक्शन के धारकों की है। प्रमिला अपने पिता के साथ आई थी, बताया कि मोबाइल नंबर दूसरा था, अब दूसरा हो गया है। सत्यापन के लिए डाल रहे हैं तो उसमें भी समस्या आ रही है। इन दिनों गौरीगंज कस्बे की एजेन्सियों पर गैस कनेक्शन धारकों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही लोग आ जा रहे हैं। कुछ की समस्या का समाधान हो जा रहा है तो कुछ को निराशा हाथ लग रही है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1.63 लाख लाभार्थी हैं, जिन्हें निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर दिया जाना है। कहा कि जिन लाभार्थियों के बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तथा जिनके आधार प्रमाणित नहीं है वह अपना खाता आधार से लिंक कराएं तथा दिसंबर माह तक कभी भी बुकिंग कर निशुल्क सिलिंडर रिफिल प्राप्त कर सकते हैं। इसके पश्चात द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च तक बुकिंग कर निशुल्क रिफिल सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed