{"_id":"663e7882274d37b538071aa4","slug":"the-observer-saw-the-arrangement-of-strong-room-with-the-officers-amethi-news-c-96-1-brp1002-118436-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रेक्षक ने अफसरों के साथ स्ट्रांग रूम की देखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रेक्षक ने अफसरों के साथ स्ट्रांग रूम की देखी व्यवस्था
Sat, 11 May 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 11 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
एसपी और डीएम निरीक्षण करते हुए
अमेठी। चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रेक्षक व अफसरों ने स्ट्रांग रूम की व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चर्चा की। साथ ही अन्य निर्देश दिए।
प्रेक्षक के साथ डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह ने गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाये गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चर्चा की। अपर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार ने कस्बा गौरीगंज में भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया। मुख्य मार्गों, चौराहों आदि पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, वाहनों की चेकिंग व पूछताछ की गई तथा स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से वार्ता कर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन करने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी सहित अन्य मौजूद थे।