{"_id":"67eed7563bb9c3ce29074944","slug":"the-body-of-a-girl-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-house-amethi-news-c-96-1-ame1002-137687-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव
Fri, 04 Apr 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। पैठाना मजरे खैराना निवासी मोहनी (19) का शव बृहस्पतिवार को घर में फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हरिकेश के मुताबिक उनकी पुत्री मोहनी बृहस्पतिवार को दोपहर घर में अकेली थी। वह बहादुरपुर मजदूरी के लिए गए थे। छोटी बहन अंजू और भाई नितिन चाचा शैलेश के घर पूजा में शामिल होने गए थे। परिजन जब लौटे तो मोहनी को घर की छत पर टिनशेड के पाइप से दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीणों व रिश्तेदार मोनू ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक मोहिनी की मौत हो चुकी थी।
जानकारी के बाद सीओ डॉ. अजय सिंह फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामले में परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मामला आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। मोहिनी की मां ममता की मौत तीन वर्ष पूर्व बीमारी से हो चुकी है। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। मोहनी की मौत के बाद बहन अंजू और भाई नितिन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।