फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The audience was captivated by the soulful Kathak dance.

Amethi News: भावपूर्ण कथक नृत्य पर झूमे दर्शक

Wed, 16 Sep 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 16 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The audience was captivated by the soulful Kathak dance.
जामों अचलपुर में आयोजित तीन दिवसीय कथक महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
अमेठी सिटी। जामों के अचलपुर गांव में सोमवार शाम कथक की थाप और भजनों की धुन पर दर्शक झूम उठे। कालिका बिंदादीन कथक नटवरी लोकनृत्य कला केंद्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कथक महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने भजनों और पारंपरिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भावपूर्ण नृत्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने किया। बाल कलाकार वैष्णवी और आराधना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद दिल्ली की अंतरराष्ट्रीय कलाकार शारदा तनय मिश्रा ने राग देसी में गूंथ-गूंथ लाओ री मालिनिया... प्रस्तुत किया। प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा।
विज्ञापन


सुमन मौर्य ने वंशी बाजेगी राधा नाचेगी... भजन पर भावपूर्ण कथक नृत्य किया। यशोमति ने बांके बिहारी लाल नजर तोहे लग जाएगी... भजन पर प्रस्तुति दी। शारदा तनय मिश्रा ने तेरी शरण में आके धन्य हो गया... भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय कर दिया। विनीत तिवारी ने राखो लाल कृष्ण मुरारी भजन पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय कलाकार पंडित अशोक महाराज, कलागुरु पंडित त्रिपुरारी महाराज, सचिव राधा सिंह और चेतना सिंह मौजूद रहे। प्रस्तुतियों के दौरान तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed