फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The attitude of Nautapa increased the trouble,

Amethi News: नौतपा के तेवर ने बढ़ा दी परेशानी, कूलर-पंखे बेअसर

Tue, 26 May 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 26 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The attitude of Nautapa increased the trouble,
गौरीगंज शहर में धूप से बचाव के लिए सिर ढककर जाती युवतियां। -संवाद
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के बीच सोमवार से शुरू हुए नौतपा ने तपिश और बढ़ा दी है। चिलचिलाती धूप के साथ चल रहे गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही गमछा व छाता साथ लेकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन



पछुआ हवाओं के कारण लू का असर भी तेज हो गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ने से तापमान बढ़ जाता है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक लू और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन




सोमवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर दिखने लगा। दोपहर 11:30 बजे गौरीगंज की स्टेशन सड़क पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही काफी कम रही। गौरीगंज निवासी रेखा सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed