फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jaya, Vishal, and Riya emerged victorious.

Amethi News: जया, विशाल व रिया ने मारी बाजी

Thu, 10 Sep 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 10 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jaya, Vishal, and Riya emerged victorious.
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सामान्य ज्ञान, भाषण और निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जया शुक्ला ने प्रथम स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में विशाल ने प्रथम स्थान और ब्रजेश कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में रिया मौर्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित विषयों पर विचार रखे। निर्णायकों ने विषय की समझ, प्रस्तुति और अभिव्यक्ति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ ज्ञानवर्धक और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। विद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed