फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sit-in continues for the redressal of grievances.

Amethi News: शिकायतों के निस्तारण के लिए धरना जारी

Thu, 10 Sep 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 10 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sit-in continues for the redressal of grievances.
अमेठी सिटी। घंटों बिजली गुल रहने और बिलों में गड़बड़ी से नाराज महिला किसानों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। मंगलवार से शुरू हुआ धरना बुधवार को भी जारी रहा। महिलाओं ने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार, गलत बिल ठीक कराने और शिकायतों का निस्तारण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


महिला किसान नेता एवं संगठन अध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। घरेलू कामकाज और घरों में पानी की व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


महिलाओं ने बिजली बिलों की जांच कर गलत बिल ठीक कराने और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। महिलाओं ने 16 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए जेई और संबंधित कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता संजय कुमार चतुर्वेदी ने महिलाओं की समस्याएं सुनी थीं, मगर प्रदर्शनकारी आश्वासन से धरना समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हैं। धरने में गीता सरोज, कमलेश सरोज, श्याम, राजपति व सावित्री समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed