{"_id":"5fa0329a8ebc3e9bbc06699c","slug":"the-assets-of-colleges-will-be-geo-tagged-amethi-news-lko5482979154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों की संपत्ति व परिसंपत्तियों की होगी जियोटैगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों की संपत्ति व परिसंपत्तियों की होगी जियोटैगिंग
विज्ञापन
अमेठी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्त विहीन कॉलेजों की संपत्तियों व परिसंपत्तियों की जियो टैगिंग होगी। कवायद सफल हो सके इसके लिए सचिव का निर्देश मिलने के बाद डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। पत्र में निर्धारित नौ बिन्दुओं पर सूचना के बाद एप्लीकेशन पर आनलाइन जियो टैगिंग कार्य पूरा कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए शासन ने रिमोट सेंसिग एप्लीकेशन साफ्टवेयर पर संपत्ति व परिसंपत्तियों को सुरक्षित करने की योजना बनाई है।
कवायद सफल हो सके इसके लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद में संचालित 35 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त व 199 वित्तविहीन इंटर कॉलेजों का डाटा ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया है। सचिव का निर्देश मिलने के बाद डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है।
पत्र में विद्यालय को कोड, यू-डायस कोड, विद्यालय का नाम, जिला, तहसील, ब्लॉक व ग्राम के नाम के साथ अक्षांश व देशान्तर की सूचना निर्धारित प्रारूप पर देते हुए साफ्टवेयर पर ऑनलाइन स्कूल की सभी संपत्ति व परिसंपत्ति का ब्यौरा व फोटो अपलोड कर जियो टैगिंग करने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने समय से वांछित सूचना नहीं मिलने तथा जियो टैगिंग कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।