{"_id":"6ab9709d1b797b6c5c0f3f5d","slug":"teenager-who-fell-into-a-pond-died-amethi-news-c-96-1-ame1017-176704-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तालाब में गिरे किशोर ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तालाब में गिरे किशोर ने दम तोड़ा
Mon, 28 Sep 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
लोरिकपुर गांव में गमगीन बैठे परिजन। स्रोत : स्थानीय
जामों। लोरिकपुर गांव में रविवार सुबह तालाब में गिरने से अंकुश (14) की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी जामों ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत होने की वजह स्पष्ट नहीं है। परिजन तालाब में डूबने की बात कह रहे हैं, जबकि ग्रामीणों में विषैले जंतु के काटने के बाद तालाब में गिरने की चर्चा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामनरेश ने बताया कि उनका नाती अंकुश सुबह दोस्तों के साथ गांव के बाहर शौच के लिए गया था। खेत में चाचा को मछली पकड़ते देखकर वह दौड़कर उनके पास जाने लगा। इसी दौरान खेत की मेड़ पर पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। पास मौजूद चाचा और दोस्तों ने उसे बाहर निकाला। उसे सीएचसी जामों ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार अंकुश की मौत तालाब में डूबने से हुई है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि मेड़ पर किसी विषैले जंतु के काटने के बाद वह तालाब में गिरा होगा। मौत की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। अंकुश की मौत के बाद मां रेनू देवी बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रहीं। आजी विशुना देवी भी रोती रहीं। भाई अंश का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। बाबा रामनरेश और पिता रमेश कुमार बेटे की मौत से गमगीन हैं।
विज्ञापन
सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने तालाब में डूबने से मौत होने की बात कही है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।