फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   It will be easy to go to Mumbai by special train

Amethi News: स्पेशल ट्रेन से मुंबई जाना होगा आसान

Mon, 28 Sep 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 28 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
It will be easy to go to Mumbai by special train
जगदीशपुर के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन ​​स्थित टिकट काउंटर पर खड़े लोग। संवाद
जगदीशपुर। त्योहारों पर मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। निहालगढ़ होकर ट्रेन चलने से क्षेत्र के यात्रियों को मुंबई की यात्रा में सुविधा मिलेगी। आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


निहालगढ़ स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर टिकट बुक कराने पहुंचे शुभम कौशल ने कहा कि त्योहारों में मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल होता है। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। रमन विश्वकर्मा ने कहा कि ट्रेन निहालगढ़ होकर चलने से आसपास के यात्रियों को मुंबई जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


रवि चौरसिया ने कहा कि त्योहारों में नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से यात्रा को लेकर चिंता रहती है। विशेष ट्रेन के चार फेरे होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। शालिनी गुप्ता ने कहा कि आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू होने से यात्री पहले से अपनी यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। रेलवे के अनुसार वाराणसी से ट्रेन 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चार फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वाराणसी के लिए 23 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चार फेरे होंगे। वाराणसी से ट्रेन रात 1:35 बजे रवाना होगी। जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed