फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People paid homage to their ancestors and performed Tarpan

Amethi News: लोगों ने पूर्वजों को नमन कर किया तर्पण

Mon, 28 Sep 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 28 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
People paid homage to their ancestors and performed Tarpan
पितृपक्ष में पितरों का अमेठी में तर्पण करते लोग। स्रोत : स्थानीय
अमेठी। पितृपक्ष की रविवार से शुरुआत हो गई। पहले दिन श्रद्धालुओं ने दिवंगत पूर्वजों का स्मरण कर उनकी शांति के लिए घरों और मालती नदी घाट पर विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया। सुबह से घाट पर लोगों की आवाजाही बनी रही। लोगों ने पूर्वजों को जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


पंडित आचार्य त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार पितृपक्ष में पितरों का आगमन दक्षिण दिशा से होता है। श्रद्धा के साथ पूर्वजों का स्मरण करना ही श्राद्ध माना गया है। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष में प्रत्येक दिन तर्पण का विशेष महत्व है। इस बार पितृपक्ष 10 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान लोग पूर्वजों के निमित्त तर्पण, पिंडदान और पूजा करेंगे। कई स्थानों पर ब्राह्मण भोज भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


पितृपक्ष के पहले दिन कई स्थानों पर पुरोहितों ने खोवा और अन्य सामग्री से पिंड तैयार कराए। मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने पिंडदान कर जल अर्पित किया। श्राद्ध कर्म के बाद चावल, कढ़ी और अन्य व्यंजनों का ग्रास पूर्वजों के निमित्त बाहर निकाला गया। इसके बाद पुरोहितों को भोजन कराया गया और धन, वस्त्र सहित अन्य सामग्री का दान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम बहादुर ने बताया कि पितृपक्ष में दिवंगत पूर्वजों का स्मरण कर तर्पण करने की परंपरा है। उन्होंने श्रद्धा के साथ जल अर्पित कर पूर्वजों की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शिव कुमार ने बताया कि पूर्वजों का तर्पण करने से मन को संतोष मिलता है। उन्हें याद करना और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करना परिवार की परंपरा का हिस्सा है। राम मनोरथ ने बताया कि पूर्वजों के निमित्त तर्पण और पिंडदान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed