फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SUV stopped after being overtaken; firing alleged.

Amethi News: ओवरटेक कर एसयूवी रोकी, फायरिंग का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
SUV stopped after being overtaken; firing alleged.
अमेठी। सुल्तानपुर मार्ग स्थित बाईपास पर शनिवार शाम कार सवार तीन युवकों ने दो छात्रों की एसयूवी को ओवरटेक कर रोक लिया। छात्रों का आरोप है कि युवकों ने वाहन पर तीन राउंड फायरिंग की, जिससे एसयूवी का शीशा टूट गया। दोनों छात्र सुरक्षित हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, हालांकि जांच में अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


भेंटुआ ब्लॉक के बंदोईया गांव निवासी अजय तिवारी का बेटा यश तिवारी लखनऊ में रहकर एलएलबी की पढ़ाई करता है। उसके साथ हथकिला गांव निवासी आदर्श तिवारी भी रहता है। वह बीए का छात्र है। यश के मुताबिक शनिवार शाम दोनों एसयूवी से लखनऊ से अमेठी लौट रहे थे।
विज्ञापन


बाईपास के आगे पीछे से आई कार में सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि दोनों कुछ समझ पाते, इससे पहले युवकों ने वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। यश ने तीन राउंड फायरिंग की बात कही। गोली लगने से एसयूवी का शीशा टूट गया। घटना के पीछे पुराने विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से एक खोखा मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। जांच के दौरान गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed