{"_id":"6aaedff2a9c7559c7b095118","slug":"cash-and-jewelry-stolen-after-breaking-house-locks-amethi-news-c-96-1-ame1015-176091-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी
Sun, 20 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर। इन्हौंना के पूरे त्रिवेदी मजरे फत्तेपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने विजय यादव के मकान के दो कमरों के ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।
विजय यादव ने बताया कि रात करीब तीन बजे उनकी बहन को घर में आवाज सुनाई दी। जाकर देखा तो दोनों कमरों के ताले टूटे पड़े थे। जांच करने पर बक्सों से 10 हजार रुपये, एक सोने का हार, दो मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, एक कान का टप, दो जोड़ी सोने की झुमकी और एक सोने की चेन गायब मिली। इसके अलावा दो जोड़ी चांदी की कमरपेटी, दो जोड़ी पाजेब और चांदी की 10 बिछिया भी चोरी हो गईं।
परिजनों ने आसपास तलाश की तो एक छोटा बक्सा रंजीत द्विवेदी के खेत में पड़ा मिला। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर चोरी में शामिल होने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि शिकायत मिली है। गांव के ही दो लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटा रही है।