{"_id":"6aaee08b1416620c1d0fe118","slug":"doctors-performed-a-successful-hip-replacement-amethi-news-c-96-1-ame1002-176119-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डॉक्टरों ने किया सफल कूल्हा प्रत्यारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डॉक्टरों ने किया सफल कूल्हा प्रत्यारोपण
Sun, 20 Sep 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
तिलोई। मेडिकल कॉलेज की आर्थोपेडिक टीम ने शुक्रवार को जामों के शाहपुर निवासी मो. हासिम के बाएं कूल्हे का सफल अर्ध कूल्हा प्रत्यारोपण (हेमिआर्थ्रोप्लास्टी) किया। साइकिल से गिरने के बाद कूल्हे में फ्रैक्चर होने के कारण मरीज करीब एक माह से बिस्तर पर था। आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. पी. विजय कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन किया।
मो. हासिम ने बताया कि करीब एक माह पहले साइकिल से गिरने के बाद बाएं कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने कई अस्पतालों में उपचार कराया, लेकिन अपेक्षित राहत नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जांच के बाद मरीज की उम्र और चोट की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने अर्ध कूल्हा प्रत्यारोपण करने का निर्णय लिया। डॉ. पी. विजय कुमार ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा।
मरीज को फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। ऑपरेशन में असिस्टेंट सर्जन डॉ. बीरेन कुमार और डॉ. शैलेंद्र यादव के साथ एनेस्थीसिया विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौम्या का सहयोग रहा। ओटी तकनीशियन प्रत्युष और शैलेंद्र ने भी योगदान दिया। प्राचार्या डॉ. प्रो. रीना शर्मा ने सफल ऑपरेशन के लिए टीम को बधाई दी।