फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sudhanshu Shukla became BJP district president

Amethi News: सुधांशु शुक्ला बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Mon, 17 Mar 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 17 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sudhanshu Shukla became BJP district president
भाजपा कार्यालय गौरीगंज में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला का स्वागत करते पूर्व जिला अध्य
अमेठी सिटी। जिला महामंत्री सहित कई पदों पर कार्य कर चुके सुधांशु शुक्ला को भाजपा ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। इस पद के लिए 23 उम्मीदवारों में से सुधांशु के नाम पर मुहर लगाई गई है। जिला चुनाव अधिकारी अवधेश पांडेय ने रविवार को जिला कार्यालय में पार्टी की बैठक के दौरान नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन



इस दौरान पर्यवेक्षक व प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, उमाशंकर पाण्डेय, दुर्गेश त्रिपाठी, विधायक सुरेश पासी, पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश मिश्रा मटियारी, विजय विक्रम सिंह, चंद्रमौलि सिंह, ब्लॉक प्रमुख उमेश सिंह, प्रभात शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह पचेहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





जिलाध्यक्ष के लिए इन्होंने की थी दावेदारी
जिलाध्यक्ष पद पर क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह, महामंत्री सुधांशु शुक्ला, महामंत्री राकेश त्रिपाठी, महामंत्री भागीरथी मौर्य, सुरेश कुमार त्रिपाठी, दीपचंद कौशल, प्रदीप सिंह, गोविंद सिंह, भूपेंद्र मिश्रा, शिवनारायण सिंह, गिरीश चंद्र शुक्ला, आशा वाजपेई, अशोक कुमार मौर्य, धर्मेश कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र गिरी, हेमंत विक्रम सिंह, श्याममूर्ति यादव, डॉ. प्रज्ञा बाजपेई, मनोज पासी व बृजेश कुमार गुप्ता ने दावेदारी पेश की है। प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए रामकृष्ण भारती, नकुल कुमार टंडन, गिरीश चंद्र पांडे, हिंदेश सिंह, रामदुलारे तिवारी, बच्चू लाल यादव, महेंद्र प्रताप सिंह व उपमा सरोज ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed