फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Student injured after being beaten by two teachers

Amethi News: दो शिक्षकों की पिटाई से छात्र घायल

Wed, 16 Sep 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 16 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Student injured after being beaten by two teachers
संग्रामपुर। कन्हई पांडेय का पुरवा बेलखरी निवासी कक्षा 12 के छात्र अनिरुद्ध यादव ने निजी विद्यालय के दो शिक्षकों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को छात्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने घायल छात्र को सीएचसी संग्रामपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


छात्र के अनुसार सोमवार को विद्यालय में पढ़ाई के दौरान उसकी कॉपी खिड़की से दीवार के दूसरी ओर गिर गई। उसने शिक्षक से कॉपी लाने की बात कही। शिक्षक ने बाद में लेने को कहा। छात्र का आरोप है कि वह खिड़की से निकलकर कॉपी लेने के बाद कक्षा में लौटा तो दो शिक्षकों ने उसे बुलाया और पिटाई कर दी। आरोप है कि शिक्षकों ने उसका गला दबाकर जमीन पर पटक दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर पहुंचने पर परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी संग्रामपुर ले गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि छात्र ने नाम काटे जाने को लेकर आरोप लगाए थे। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed