फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Smriti Irani arrives on visit to Amethi visits Avaroha Bhavani Temple and holds meeting with party workers

अमेठी दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी: अहोरवा भवानी मंदिर में किया दर्शन-पूजन; कार्यकर्ताओं संग करेंगी बैठक

Mon, 29 Sep 2025 01:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 01:17 PM IST
सार

अमेठी दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने अहोरवा भवानी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। शाम को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आगे की रणनीति बनाएंगी। 

विज्ञापन
Smriti Irani arrives on visit to Amethi visits Avaroha Bhavani Temple and holds meeting with party workers
स्मृति ईरानी ने अहोरवा भवानी मंदिर में किया दर्शन-पूजन; - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अमेठी में सोमवार को पूर्व सांसद स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। इन्हौना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नारेबाजी के साथ समर्थकों ने उनका अभिवादन किया।

विज्ञापन


इन्हौना से निकलकर स्मृति ईरानी शक्ति पीठ अहोरवा भवानी मंदिर पहुंचीं। वहां पर विधि विधान से मां के दर्शन और पूजन किया। इसके बाद उनका काफिला अन्य प्रमुख देवी मंदिरों की ओर बढ़ा। वहां भी उन्होंने पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

Smriti Irani arrives on visit to Amethi visits Avaroha Bhavani Temple and holds meeting with party workers
अमेठी दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोकसभा चुनाव हारने के बाद यह उनका दूसरा अमेठी दौरा है। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता और नेता स्वागत के लिए खड़े रहे। शाम को वह गौरीगंज स्थित अपने आवास, मेदन मवई गांव भी पहुंचेंगी। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। संगठन मजबूती पर चर्चा करेंगी। साथ ही आगामी समय के लिए राजनीतिक रणनीति पर मंथन करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed