{"_id":"689b89bca74abd7fa3007727","slug":"skin-diseases-increased-due-to-rain-and-humidity-amethi-news-c-96-1-ame1008-146503-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश व उमस से बढ़े त्वचा रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश व उमस से बढ़े त्वचा रोगी
Wed, 13 Aug 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। बारिश और पसीने की वजह से त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल में त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में इस समय फंगल इंफेक्शन, खुजली, दाद, चकत्ते व अन्य त्वचा संबंधी मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक त्वचा रोग से पीड़ित करीब 100 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या 25 प्रतिशत ज्यादा है।
बारिश के बाद बढ़ी उमस के कारण पसीना अधिक आता है और कपड़ों से नमी सूख नहीं पाने की वजह से त्वचा रोग बढ़ रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके तिवारी ने बताया कि खासतौर पर शरीर के उन हिस्सों में, जहां हवा का संपर्क कम होता है, जैसे, गर्दन, कमर, बगल, पैर के बीच और अंगुलियों के बीच संक्रमण तेजी से फैलता है। नमी और पसीने से बचने के लिए शरीर को सूखा और साफ रखना जरूरी होता है। इसके अलावा नहाने के बाद शरीर को सुखाए बिना कपड़े पहनना, तंग कपड़े, जींस या सिंथेटिक कपड़े पहनने और गीले मोजे पहनने से भी इंफेक्शन होता है।
डॉक्टर की सलाह से लें दवा
त्वचा रोग एक गंभीर समस्या है। लापरवाही बरतने पर परेशानी ज्यादा हो सकती है। डॉ. एनके तिवारी ने बताया कि स्टेरॉयड युक्त क्रीम व पाउडर बिना जानकारी के इस्तेमाल करने से त्वचा संक्रमण बढ़ सकता है। पाउडर व साबुन भी त्वचा की बीमारी बढ़ा सकते हैं। कई बार इनमें इतने ज्यादा केमिकल होते हैं जो इस्तेमाल करने पर नुकसान करते हैं। त्वचा रोगी बीच में इलाज ने छोड़ें। डॉक्टर से परामर्श के बाद दवा लें।