Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sick animals isolated, surveillance increased

Amethi News: बीमार पशुओं को किया अलग, बढ़ाई निगरानी

Sat, 09 Sep 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 09 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sick animals isolated, surveillance increased
अमेठी। हालांकि जिले में लंपी वायरस का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन, सतर्कता के मद्दनेजर बेनीपुर गांव के पास अन्य बीमारियों के कारण बीमार मिले दो मवेशियों को अलग रखा गया है। उनकी निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को स्थानीय ब्लॉक के गांव बेनीपुर चौराहे के पास एक गोवंश बीमार मिला। उसके पूरे शरीर पर जगह-जगह गांठे हो गई थी और पेट के पास घाव भी हो गया था। स्थानीय लोगों ने सूचना तत्काल विकास एवं पशु चिकित्सालय के अफसरों को दी। ब्लॉक संग्रामपुर के गांव जरौटा निवासी ललित मिश्रा की गाय के शरीर में गांठे निकल आई हैं कई दिनों से पीड़ित है। पीड़ित पशुपालक ने सूचना पशु चिकित्सालय को दी है। प्राइवेट उपचार भी कर रहे है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि जिले में एक भी पशु लंपी वायरस से बीमार नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक गौशालाओं में संरक्षित व पशु पालकों के मवेशियों को 20 हजार वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 25 हजार वैक्सीन आ गई है। 25 हजार वैक्सीन की डिमांड की गई है। अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है। कुछ जगहों पर बीमार पशुओं की सूचना मिली है, इस पर उन्हें अन्य पशुओं से अलग रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed