{"_id":"674b5e2facf4a65ffb0f8284","slug":"selection-trial-will-be-held-for-state-level-competition-amethi-news-c-96-1-ame1002-130420-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन ट्रायल
Sun, 01 Dec 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खेल प्रतिभा को मंच प्रदान के लिए अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग स्थान पर प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को जिला स्तरीय चयन ट्रायल में सफलता हासिल करनी होगी।
उपक्रीड़ाधिकारी मो. मोसर्रफ खां ने बताया कि तीन दिसंबर को सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग जुडो प्रतियोगिता होगी। पांच दिसंबर को जूनियर स्तर बालक वर्ग बास्केटबॉल व सब जूनियर स्तर बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसी तरह 10 दिसंबर को सब जूनियर बालिका वर्ग हॉकी, सीनियर बालक वर्ग हैंडबॉल और 18 दिसंबर को जूनियर बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता होगी। बताया कि सभी प्रतियोगिताएं अमेठी स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर स्टेडियम में होंगी।
जिला स्तर पर सफल खिलाड़ी मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। मंडल स्तर पर सफल खिलाड़ी ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी को आधार कार्ड, आयु प्रमाणपत्र व दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित प्रतिभाग करना होगा। (संवाद)