फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Satyagraha also got support from SP, loud voice

Amethi News: सत्याग्रह को मिला सपा का भी समर्थन, बुलंद की आवाज

Wed, 27 Sep 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 27 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Satyagraha also got support from SP, loud voice
राजनीतिक दलों का चलता सत्याग्रह आंदोलन
अमेठी। संजय गांधी चिकित्सालय के लाइसेंस बहाली एवं सरकारी अस्पतालों में संसाधन एवं स्टाफ उपलब्ध कराए जाने को लेकर पूर्व एमएलसी दीपक सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को दूसरे दिन भी सीएमओ कार्यालय मेें सत्याग्रह जारी रहा। इसमें सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को जनहित के मामले को देखते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में जिला कमेटी के पदाधिकारी, आम आदमी पार्टी, अधिवक्ता, किसान संगठन समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्व एमएलसी ने कहा कि दलगत भावना से ऊपर उठकर जनहित के मुद्दे को लेकर जिस प्रकार से सत्याग्रह को समर्थन मिल रहा है। यह अमेठी की व्यवस्था को दर्शा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि संजय गांधी अस्पताल बंद होने से जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 300 ओपीडी होती थी। संजय गांधी अस्पताल बंद होने से 1500 के ऊपर हो गई। अधिवक्ता रवि शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से जनता के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है यह अत्यंत निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रदेश सचिव फरहान वारसी, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र,फिरोज आलम, प्रांजल तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष दीपक सिंह, कप्तान मिश्र, सपा नेता जय सिंह प्रताप यादव, समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव सद्दाम अहमद माजिद, महेंद्र यादव, जैनुल हसन के साथ प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, व अन्य राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठन के लोग शामिल हुए।



-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed