{"_id":"655a5e3577a095d99f08a724","slug":"relief-to-farmers-27215-metric-tons-of-fertilizer-reached-amethi-news-c-96-1-ame1003-8986-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को राहत : 2721.5 मीट्रिक टन खाद पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को राहत : 2721.5 मीट्रिक टन खाद पहुंची
Mon, 20 Nov 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। खाद के लिए परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले को 2721.5 मीट्रिक टन डीएपी खाद प्राप्त हो गई है। जिसके वितरण के लिए साधन सहकारी समितियों के साथ ही इफको केंद्रों पर भेजा जा रहा है।रबी फसल की बोआई का काम शुरू हो चुका है। किसान गेहूं, मटर, सरसों, जौ, चना आदि फसलों की बोआई कर रहे हैं। उन्हें फसलों की बोआई के लिए खाद की सख्त जरूरत थी। कई दिनों के इंतजार के बाद किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए 2721.5 मैट्रिक टन डीएपी की रैक जिले में पहुंच गई है।
रविवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र, सीडीओ सान्या छाबड़ा ने रैक प्वाइंट का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों से जोत बही के अनुसार किसानों को उर्वरक वितरण करने का निर्देश दिया है। रविवार को करीब 500 मीट्रिक टन डीएपी 30 साधन सहकारी समितियों पर भेजी गई।
करीब 500 मीट्रिक टन डीएपी इफको के किसान सेवा केंद्रों, उपभोक्ता सहकारी समिति, संघ व अन्य इफको केंद्रों को भेजा जाएगा। साथ ही 1721.5 मीट्रिक टन खाद बफर गोदाम में रखी जाएगी, जो मांग अनुसार समितियों व अन्य केंद्रों पर भेजा जाएगा। उपकृषि निदेशक डा. लाल बहादुर यादव, एआर कोआपरेटिव मित्रसेन वर्मा, जिला प्रबंधक पीसीएफ तथा इफको प्रबंधक शिशुपाल मौजूद थे।