{"_id":"633b20843b25fb2d644fe3c1","slug":"rahul-gandhi-and-deepak-singh-became-congress-committee-members-amethi-news-lko6513264139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: राहुल गांधी व दीपक सिंह बने कांग्रेस कमेटी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: राहुल गांधी व दीपक सिंह बने कांग्रेस कमेटी सदस्य
Tue, 04 Oct 2022 04:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 04:34 PM IST
सार
कांग्रेस ने यूपी में पार्टी को मजबूत करने की कोशिश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के नाम तय कर दिए हैं। इसी कड़ी अमेठी से पीसीसी सदस्यों के नाम भी तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सदस्यों की सूची जारी कर दी गई। अमेठी संसदीय क्षेत्र से पीसीसी सदस्य बनाए गए लोगों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व एमएलसी दीपक सिंह के अलावा प्रियंका वाड्रा की करीबी रमाकांती विश्वकर्मा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी इन दिनों प्रदेश संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसी कवायद के तहत प्रदेश व कई प्रांतीय अध्यक्ष बनाने के बाद सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के नाम भी फाइनल कर दिए गए। सोमवार दोपहर बाद अमेठी संसदीय क्षेत्र से पीसीसी सदस्य बनाए गए लोगों के नाम सार्वजनिक किए गए।
विज्ञापन
यह सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने में भूमिका निभाएंगे। सूची में कांग्रेस के अध्यक्ष रहे राहुल गांधी को भी अमेठी से पीसीसी सदस्य बनाया गया है। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह के अलावा विधानसभा गौरीगंज से प्रत्याशी रहे मो. फतेह बहादुर, जगदीशपुर से प्रत्याशी रहे विजय पासी, सलोन से प्रत्याशी रहे अर्जुन पासी को भी जगह दी गई है।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम सिंह, पूर्व अध्यक्ष शकील इदरीसी व राजकुमार यादव भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में अमेठी से टिकट मांग रहीं ममता त्रिपाठी के साथ सुनीता सिंह, किरन देवी निर्मल और शबीना खातून भी पीसीसी सदस्य बनाई गई हैं। शोभनाथ कोरी, धर्मराज बहेलिया और राम बरन मौर्य को भी शामिल किया गया है।