फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest

पूर्वाचल एक्सप्रेस वे पर उड़ रही धूल से बढ़ा आक्रोश

Tue, 01 Dec 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
protest
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मिट्टी ढुलाई कर रहे डंपरों की वजह से लगातार उड़ रही धूल से परेशान व्यापारी मंगलवार को प्रदर्शन पर उतर आए। व्यापारियों ने मार्ग जाम कर डंपरों का संचालन बंद कराया तो हड़कंप मच गया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे अफसर व कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को व्यापारियों ने नियमित सफाई व पानी छिड़काव कराने की बात कही। अफसरों के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य के दौरान डंपरों से मिट्टी ढुलाई से इन दिनों लगातार उड़ रही धूल से परेशान व्यापारियों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। नाराज व्यापारियों ने कस्बे के सभी मार्ग पर डंपरों को रोकते हुए मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसओ रविंद्र सिंह ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की लेकिन व्यापारी कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अफसरों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए एसओ ने गायत्री प्रोजेक्ट के अधिकारियों का मौके पर बुलाकर व्यापारियों के बीच वार्ता कराई। वार्ता के दौरान व्यापारियों ने मजदूरों से डंपर से सड़क पर गिरी मिट्टी हटाने, नियमित सफाई के साथ रात-दिन टैंकर से सड़कों पर पानी का छिड़काव करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों की मांग पर कार्यदायी संस्था ने तत्काल व्यवस्था करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटा जाम होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप शुक्ला, बृजेश यादव, रामगोपाल यादव, सुनील कौशल, अरविंद शुक्ला, माधव बाजपेई व विजय शुक्ला समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed