फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power out for eight hours; consumers left in distress.

Amethi News: आठ घंटे गुल रही बिजली, बेहाल हुए उपभोक्ता

Thu, 10 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 10 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Power out for eight hours; consumers left in distress.
गौरीगंज उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा निगम
अमेठी सिटी। इमरजेंसी रोस्टिंग, मेंटीनेंस व लोकल फॉल्ट के चलते मंगलवार रात व बुधवार सुबह आठ घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात में कई बार हुई कटौती से उपभोक्ता बेहाल रहे। पेयजल व रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। मोबाइल व ई रिक्शे की बैटरी चार्ज करने में भी परेशानी हुई। बिजली न रहने से व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


अमेठी के पीठीपुर पावर हाउस की आपूर्ति मंगलवार शाम 6:20 से 7:20 बजे तक बंद रही। इसके बाद रात 8:30 से 11:20 बजे और रात 12:50 से 2:52 बजे तक बिजली गुल रही। बुधवार सुबह 4:30 से 6 बजे तक भी कटौती हुई। एसडीओ अमेठी लालजी ने बताया कि छह घंटे रोस्टिंग के कारण आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


शुकुलपुर उपकेंद्र से मंगलवार शाम 7:20 बजे बंद हुई बिजली रात 9:25 बजे बहाल हुई। रात 11:20 बजे फिर आपूर्ति बंद हुई और 12:35 बजे बहाल की गई। रात 2:10 बजे दोबारा बिजली काटी गई, जिसे 3:20 बजे चालू किया गया। बुधवार सुबह 4:55 बजे फिर आपूर्ति ठप हुई और छह बजे बहाल हुई। इसके बाद सुबह छह बजे दोबारा कटौती हुई, जो 7:50 बजे बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सहजीपुर फीडर पर पेड़ों की कटाई के लिए करीब तीन घंटे और मिश्रौली फीडर पर ट्री कटिंग के लिए करीब एक घंटे का शटडाउन लिया गया। गौरीगंज उपकेंद्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। सेमरौता उपकेंद्र से भी कटौती हुई।

उपभोक्ता अमित तिवारी, जितेंद्र सिंह, सर्वेश विश्वकर्मा और लालू गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात बिजली बाधित रहने से पूरी रात रतजगा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed