{"_id":"6a08bc7a565fe65e110367b4","slug":"power-cuts-rob-people-of-their-peace-amethi-news-c-96-1-ame1022-165960-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिजली कटौती ने छीना लोगों का चैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिजली कटौती ने छीना लोगों का चैन
Sun, 17 May 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 17 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। उमस भरी गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का चैन छीन लिया है। दिन हो या रात, हर थोड़ी देर में गुल हो रही बिजली से उपभोक्ता परेशान हैं। पंखे और कूलर बंद होने से लोग रातभर जागने को मजबूर हैं।
मऊ फीडर की बिजली शुक्रवार रात थोड़ी-थोड़ी देर के लिए तीन बार कटी। मुसाफिरखाना के करपिया फीडर में शाम 7:26 बजे बिजली गुल हुई तो रात 9:30 बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। इसके बाद रात 10:32 बजे फिर बिजली चली गई और करीब दो घंटे बाद बहाल हुई। शनिवार सुबह 5:29 बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आई, लेकिन सुबह 10:20 बजे दोबारा कटौती हो गई।
मुसाफिरखाना ग्रामीण फीडर की बिजली सुबह 8:10 बजे बंद हुई और 10 बजे बहाल हो सकी। करीब 10 मिनट बाद पिंडारा फीडर के मेनलाइन का खंभा टूटने से आपूर्ति फिर बाधित हो गई, जो देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। संग्रामपुर के शुकुलपुर फीडर में भी रात और सुबह कई बार बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
बिजली कटौती के कारण मोटर और सबमर्सिबल बंद पड़े हैं। कई इलाकों में पानी संकट गहरा गया है। गौरीगंज के राजगढ़ गांव निवासी किसान करुणशंकर, रामधनी का कहना है कि सिंचाई के लिए रात तक इंतजार करना पड़ रहा है, फिर भी लगातार बिजली नहीं मिल रही है।
गौरीगंज के एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि जर्जर तार, ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर और लोकल फॉल्ट की वजह से समस्या बनी हुई है। फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
कारोबार पर भी पड़ा असर
दुकानदार संदीप वर्मा ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। अमेठी के रामकुमार मौर्य, बब्बू तिवारी और अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही। ऐसे में कारोबार पर असर पड़ रहा है।