फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People of Kudwa will get relief from waterlogging due to construction of drain.

Amethi News: नाला निर्माण से कुड़वा के लोगों को जलभराव से मिलेगी मुक्ति

Wed, 08 Nov 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
People of Kudwa will get relief from waterlogging due to construction of drain.
अमेठी। मुंशीगंज स्थित एचएएल कोरवा फैक्टरी के सीएसआर फंड से कुड़वा गांव से लेकर गुलाल ड्रेन तक 6.67 करोड़ रुपए की लागत से नाला निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण होगा। पहले चरण में तीन करोड़ की लागत से करीब 1700 मीटर नाला निर्माण का काम होगा। नामित कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू किया है। इससे गांव के लोगों को जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड कोरवा फैक्टरी की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में विकास निरंतर कराया जाता है। फैक्ट्री के बगल स्थित कुड़वा गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जहां बारिश के दिनों में ग्रामीणों के घरों में पानी भर जाता था, वहीं फसलें बर्बाद हो जाती थी।
विज्ञापन

एचएएल कोरवा फैक्ट्री की ओर से अपने सीएसआर फंड से दो वित्तीय वर्ष में कुडवा गांव से लेकर गुलाल ड्रेन तक 6.67 करोड़ रुपए की लागत से नाला निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ रुपए की लागत से नाला निर्माण कराया जाएगा। फैक्ट्री की ओर अरुणोदय ट्रेडर्स को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामित संस्था के अवधेश उपाध्याय ने बताया कि दो वित्तीय वर्ष कुड़वा गांव से लेकर गुलाल ट्रेन तक 6.67 करोड़ रुपए की लागत से नाला निर्माण के साथ ही सौंदर्यीकरण का कार्य कंपनी के सीएसआर फंड से होगा। बताया कि तीन करोड़ रुपए की लागत से 1700 मीटर लंबा, सवा मीटर चौड़ा और 1.80 मीटर गहरा नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में 3.67 करोड़ रुपए की लागत से नाला के किनारे सड़क व अन्य सौन्दर्यीकरण का कार्य होगा। ग्

राम प्रधान रमेश सिंह ने बताया कि एचएएल कोरवा फैक्टरी की ओर से नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे गांव को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी वहीं सड़क निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed