{"_id":"6a99c41f2afa183a470c0799","slug":"people-angered-by-swara-bhaskers-remarks-burned-her-effigy-amethi-news-c-96-1-ame1026-174890-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्वरा भास्कर की टिप्पणी से नाराज लोगों ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्वरा भास्कर की टिप्पणी से नाराज लोगों ने फूंका पुतला
Fri, 04 Sep 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील गेट पर स्वरा भाष्कर का पुतला फूंक कर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी। स्रोत: स्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाले सुल्तान शहीद स्मारक। अभिनेत्री स्वरा भास्कर की रानी पदमावती और जौहर करने वाली महिलाओं को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को मुसाफिरखाना तहसील गेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए स्वरा भास्कर का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व अतुल सिंह ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए वीरांगनाओं के शौर्य और बलिदान का सम्मान करने की मांग की। अतुल सिंह ने कहा कि वीरांगनाओं ने अपनी शुचिता और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए स्वयं को आहूत कर दिया। वे कायर नहीं थीं, बल्कि उनका साहस और त्याग भारत के स्वाभिमान की अमर ज्योति है। वीरांगनाओं के बलिदान और शौर्य का सम्मान किया जाना चाहिए।
राहुल कौशल ने कहा कि मुगलों की तलवारें भी वीरांगनाओं के दृढ़ विचारों और साहस को नहीं तोड़ सकीं। इतिहास में वीरांगनाओं के त्याग और शौर्य का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं के बलिदान को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐतिहासिक चरित्रों और वीरांगनाओं के योगदान को सम्मान के साथ देखा जाना चाहिए। उन्होंने अभिनेत्री की टिप्पणी पर विरोध दर्ज कराते हुए भविष्य में ऐसी टिप्पणियों से बचने की मांग की। इस मौके पर सभासद बासु गुप्ता, लवकुश चौरसिया, मल्लिकार्जुन सिंह, अखिलेश पांडेय, संजय मौर्य, अंकुर तिवारी और विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।