{"_id":"68acbe6069170cae5702a4fe","slug":"panchayat-utsav-bhawan-will-be-built-in-kura-village-amethi-news-c-96-1-ame1008-147139-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कूरा गांव में बनेगा पंचायत उत्सव भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कूरा गांव में बनेगा पंचायत उत्सव भवन
Tue, 26 Aug 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई विधानसभा क्षेत्र के कूरा गांव में पहला पंचायत उत्सव भवन बनाया जाएगा। पंचायत राज विभाग की ओर से यहां पर जमीन चिह्नित कर ली गई है। विभाग उत्सव भवन की डीपीआर तैयार करा रहा है, जिसके निर्माण में 1.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पंचायत उत्सव भवन में ग्रामीण वैवाहिक आयोजन कर सकेंगे। इसके अलावा सरकारी कार्यक्रमों को कराने में भी सहूलियत मिलेगी। प्रथम चरण में तिलोई विधानसभा क्षेत्र में इसका निर्माण कराया जाएगा। बाद में इसी की तरह अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक उत्सव भवन बनाया जाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक भवनों की कमी के चलते लोगों को कार्यक्रम कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
समर्थ लोग शहरों का रुख कर लेते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण पंचायत भवन के सहारे ही रहते हैं। पंचायत उत्सव भवन में तीन कमरों के साथ एक हॉल, स्टेज मंडप के अलावा पुरुष-महिला शौचालय, दिव्यांग शौचालय, रसोईघर आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
डीपीआरओ मनोज त्यागी ने बताया कि कूरा गांव में पंचायत उत्सव भवन के लिए भूमि का चिह्नांकन कर लिया गया है। डीपीआर तैयार कराई जा रही है। बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।