फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Open heart surgery will start soon in Sanjay Gandhi Hospital

Amethi News: संजय गांधी अस्पताल में जल्द शुरू होगी ओपन हार्ट सर्जरी

Fri, 17 Jan 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Open heart surgery will start soon in Sanjay Gandhi Hospital
अमेठी सिटी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल की कैथ लैब में जल्द ही ओपन हार्ट सर्जरी शुरू होगी। अभी कैथ लैब में हृदय रोग से संबंधित मरीजों की ओपीडी व एंजियोप्लास्टी की जा रही है। ओपन हार्ट सर्जरी शुरू करने के लिए मशीन व उपकरण पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन




संजय गांधी अस्पताल प्रशासन क्षेत्र के साथ आसपास के जिलों के मरीजों को लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में जुटा है। लखनऊ सहित बड़े महानगरों में मिलने वाली सुपर स्वास्थ्य सेवाएं अस्पताल में शुरू हो रही हैं। अभी तक जिले में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा नहीं है। ऐसे में जिले के मरीजों को महानगरों में इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। इस असुविधा व मरीजों को राहत दिलाने में संजय गांधी अस्पताल प्रबंधन ने बड़ी पहल की है।
विज्ञापन



अस्पताल में पहले सिर्फ हृदय रोग से संबंधित ओपीडी चलती थी। बीती सात मई को अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित मरीजों के उपचार के लिए कैथ लैब की स्थापना की गई थी। कैथ लैब की स्थापना के बाद हृदय रोग से संबंधित मरीजों की एंजियोप्लास्टी की जा रही है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सत्येंद्र तिवारी सहित अन्य चिकित्सक की देखरेख में एंजियोप्लास्टी (स्टेंट डाल कर ब्लॉकेज ठीक करने की विधि) के माध्यम से सफल ऑपरेशन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद अब अस्पताल की ओर से कैथ लैब में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा जल्द शुरू कराए जाने की कवायद की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन मशीन, उपकरण व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने में जुटा है। ओपन हार्ट सर्जरी शुरू करने में करीब ढाई करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को लखनऊ आदि की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।




अस्पताल के सीओओ अवधेश शर्मा ने बताया कि संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रशासक मनोज मुट्टू के निर्देश पर ओपन हार्ट सर्जरी शुरू करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बताया कि मशीनें, उपकरण आदि की खरीद की जा रही है। जल्द ही सभी प्रक्रियाएं आदि पूरी कर संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed