फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Only when there is grace can one see God

Amethi News: कृपा होने पर ही होते हैं ईश्वर के दर्शन

Wed, 23 Apr 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Only when there is grace can one see God
भेंटुआ ब्लॉक के पूरे द्वारिका गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।-स्रोत : अयोजक
अमेठी सिटी। कृपा होने पर ही ईश्वर के दर्शन होते हैं। अगर उनकी कृपा नहीं होती तो युग बीत जाते हैं, लेकिन परमात्मा के दर्शन नहीं हो पाते हैं। ये बातें भेटुआ ब्लॉक के पूरे द्वारिका गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन प्रवाचक आचार्य गोविंद त्रिपाठी महाराज ने कहीं।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि हर मनुष्य को श्रीमद्भागवत कथा सुननी चाहिए। द्वापर में जब अत्याचारी कंस का अत्याचार बढ़ा, धर्म की हानि होने लगी तो भगवान श्रीकृष्ण को अवतरित होना पड़ा। कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अवतरित होते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो जेल के सभी बंधन टूट गए और वासुदेव ने भगवान को गोकुल धाम पहुंचाया।
विज्ञापन



इधर, गोकुल में भगवान के जन्मोत्सव में नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान डॉ. सुभाष तिवारी, रामचंद्र तिवारी, अरुण तिवारी, रमेश तिवारी, प्रदीप तिवारी, कैलाशनाथ तिवारी, संजय तिवारी, आलोक तिवारी, विद्या देवी, प्रभावती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed