{"_id":"66871c5b23e5dc5a4c0f6234","slug":"notice-to-10-heads-and-secretaries-who-were-negligent-in-their-work-amethi-news-c-96-1-lu11005-121514-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 10 प्रधानों व सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 10 प्रधानों व सचिवों को नोटिस
Fri, 05 Jul 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्वच्छ भारत मिशन के लिए सरकार की ओर से दी गई धनराशि का उपभोग नहीं कर पाने को लेकर 10 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों को नोटिस जारी किया है। साथ ही सात दिनों में आवंटित धनराशि को इसी मद में खर्च कर प्रमाण पत्र देने को कहा गया है।
डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में गीला व सूखा कचरा प्रबंधन, सोख्ता गड्ढा आदि कार्य कर गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए धनराशि आवंटित की गई थी। पता चला कि जिले की 10 ग्राम पंचायतों के लिए आवंटित धनराशि प्रस्तावित कार्य में खर्च नहीं की गई। पैसा खातों में पड़ा है, कार्य भी पूरे नहीं हुए हैं।
उन्होंने जिले अमेठी ब्लाॅक के उमापुर गाना पटटी, डेहरा, मुसाफिरखाना के कस्थूनी पूरब, तिलोई के अहुरी, जगदीशपुर के पूरे सोहरत सिंह, कमरौली, बाजार शुकुल के महोना पश्चिम, जामो के सूखीबाजगढ़, कटारी व जामो के ग्राम प्रधान व इनसे संबंधित सचिवों को नोटिस जारी की गई है। इन सात दिनों में इन्हें आवंटित धनराशि संबंधित मद में खर्च कर उपभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।