फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nine corona infected patients found in Amethi

अमेठी में मिले नौ कोरोना संक्रमित मरीज

Wed, 18 Nov 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Nine corona infected patients found in Amethi
अमेठी। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कोशिश के चलते जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है। मंगलवार देर शाम मिली 1,083 सैंपलों की रिपोर्ट में महज नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिले में अब संक्रमितों की संख्या घटकर 93 हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को सोमवार देर रात 14, 16 व 17 नवंबर को अलग-अलग स्थानों से 1,083 सैंपलों की एंटीजन, ट्रूनॉट व आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में नौ लोग पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में जिले के विभिन्न ब्लॉक के अलग-अलग गांव जामो दीप, जायस, भिखारीपुर, एचएएल कोरवा मुंशीगंज, निहालगढ़, पूरे हसन गुलालपुर, सरवनपुर अमेठी तथा एल-2 अस्पताल व डब्ल्यूएचओ कार्यालय गौरीगंज का एक-एक कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट में 1,074 व्यक्ति निगेटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित क्षेत्र में गठित टीम को बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,093 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 2,973 सही हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों में 29 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 93 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं। डीएम ने बताया कि वर्तमान में पॉजिटिविटी की दर एक फीसदी से भी कम हो गई है। डीएम ने जिलावासियों से घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed